पाकुड़

‘रक्तदान करें, जीवन बचाएं’ का दिया संदेश; जनसेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प

Conveyed the message ‘Donate blood, save lives’; pledged to continue public service activities.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में इंसानियत फाउंडेशन, पाकुड़ के 10 सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। रक्तदान करने वाले फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा सामाजिक कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने स्वस्थ एवं योग्य लोगों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि संस्था भविष्य में भी रक्तदान सहित विभिन्न जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। शिविर के दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें रक्तदान के महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस प्रशासन की टीम, डॉ. सोहेल अनवर, डॉ. मनीष एवं डॉ. कुणाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इंसानियत फाउंडेशन की ओर से सचिव बानिज शेख, सलाहकार नुरुजामन, कर्मचारी नवीन एवं पियूष दास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
फाउंडेशन की ओर से लोगों को संदेश दिया गया— “रक्तदान करें, जीवन बचाएं—रक्तदान वास्तव में महादान है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button