खान-खनिज संशोधन विधेयक बिल के खिलाफ झामुमो का विशाल धरना प्रदर्शन,केंद्र सरकार से पुनर्विचार की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के सदर प्रखंड परिसर में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान-खनिज संशोधन विधेयक बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड एवं नगर कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर साहिबगंज में एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधेयक के प्रावधानों पर आपत्ति जताते हुए केंद्र सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की।धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए झामुमो नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज एवं प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है,राज्य के खनिज संसाधनों से जुड़े किसी भी निर्णय में झारखंड के हितों,स्थानीय लोगों के अधिकारों और संसाधनों पर राज्य की भागीदारी को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।नेताओं ने कहा कि विधेयक के प्रावधानों को लेकर झारखंड के हितों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों पर गंभीरता से विचार किया जाना अति आवश्यक है,इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधेयक के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई,धरना स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार से विधेयक पर पुनर्विचार की मांग उठाई,वहीं सदर प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप कुमार सिंह ने अपने नेतृत्व में कार्यकर्ता के साथ सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुकीनाथ टुडू को मांग पत्र सौपा।इस धरना प्रदर्शन में झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह,नगर परिषद अध्यक्ष छोटू पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप सिंह,नगर अध्यक्ष आदित्य यादव,जिला कोषाध्यक्ष पार्षद साह,अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक,नगर सचिव नुमान अंसारी,सुरेश साह, नियाज अहमद,जहरुल इस्लाम,राके,मनीर,मो.नईम अंसारी, सिद्धि नाथ शर्मा,राजू अंसारी,मुजम्मिल हक,आफताब आलम,गोपाल यादव,तारीख अनवर,दीपा देवी,प्रिया देवी,सरिता देवी,मजहर खान,सुलेखा देवी,अभिषेक कुमार एवं मुन्ना खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।आगे धरना-प्रदर्शन के समापन पर झामुमो नेताओं ने केंद्र सरकार से खान-खनिज संशोधन विधेयक पर पुनर्विचार करने तथा झारखंड के हितों एवं स्थानीय लोगों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।



