दुमका

पनीर में स्टार्च की मिलावट मिलने पर 4 किलोग्राम पनीर व 2 किलोग्राम खराब खाद्य सामग्री नष्ट, कारोबारियों पर 16 हजार रुपये का अर्थदंड

Following the detection of starch adulteration in paneer, 4 kg of paneer and 2 kg of spoiled food items were destroyed, and fines totaling ₹16,000 were imposed on the traders.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम तथा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर शनिवार को दुमका शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, दुमका-2 डेजी नीलिमा तिग्गा एवं परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता करिश्मा भगत के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस बल के सहयोग से महाराजा स्वीट्स, माखन भोग, अग्रसेन स्वीट्स, नारायणी स्वीट्स, नारायणी जलपान तथा मोनिका स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिठाई निर्माण स्थलों की साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मौके पर पनीर की जांच में स्टार्च की मिलावट पाए जाने पर 4 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया गया। वहीं, मिठाई निर्माण के लिए रखी गई 2 किलोग्राम खराब खाद्य सामग्री को भी नष्ट कराया गया। मामले में संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 16,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर प्रतिष्ठानों में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की बिक्री सुनिश्चित करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया। प्रशासन ने खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button