बुलंदशहर
समाजवादी पार्टी के सम्भावित प्रत्याशी पिन्टू चौधरी ने साइकिल से किया भैंसरोली गांव का दौरा ग्रामीणों से जाना हाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई है विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सम्भावित विधायक प्रत्याशी पिन्टू चौधरी, लगातार जनता के बीच पहुंच रहे है पिन्टू चौधरी ने क्षेत्र के सुदूर गांव भैंसरोली का दौरा किया सुबह-सुबह साइकिल पर सवार होकर जब वे गांव की गलियों में पहुंचे तो ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया इस अनूठे और सादगी भरे दौरे के दौरान पिन्टू चौधरी ने गांव की तंग गलियों का पैदल और साइकिल से चक्कर लगाया उन्होंने क्षेत्र के किसानों, युवाओं और बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की सपा नेता ने खेतों में काम कर रहे किसानों के पास जाकर उनकी फसलों का हालचाल जाना और इस सीजन में खेती-बाड़ी में आ रही दिक्कतों पर लम्बी चर्चा की उन्होंने किसानों से उनकी रोजमर्रा की समस्याओं, जैसे खाद-पानी की उपलब्धता और बिजली आपूर्ति को लेकर भी संवाद स्थापित किया मीडिया से बातचीत करते हुए पिन्टू चौधरी ने अपने इस दौरे को बेहद भावुक और ऊर्जावान बताया उन्होंने कहा सुबह-सुबह साइकिल से भैंसरोली गांव की गलियों में अपने लोगों के बीच पहुंचना मेरे लिए महज एक राजनीतिक दौरा नहीं बल्कि अपनों से जुड़ने का एक गहरा एहसास है सबसे सुखद अनुभव अपने पुराने साथियों और परिचितों से मिलना रहा जिससे कई पुरानी यादें ताजा हो गई उन्होंने आगे कहा कि गांव की मिट्टी, अपनों का असीम प्यार और बुजुर्गों का आशीर्वाद उन्हें हमेशा जनसेवा के मार्ग पर चलने की एक नई ऊर्जा देता है जनता का यही अपनापन और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है इस दौरान ग्रामीणों ने भी सम्भावित प्रत्याशी को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और गांव की मूलभूत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया पिन्टू चौधरी ने आश्वासन दिया कि वे जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे और उनकी हर समस्या को प्रमुखता से उठाएंगे दौरे के समय उनके साथ भारी संख्या में स्थानीय समर्थक और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



