बरेली

अगरास में पांच दिवसीय प्राचीन ध्वजा मेले का शुभारंभ

जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह ने किया ध्वजारोहण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव अगरास में स्थित महापुरुष बाबा की मढ़ी पर प्रसिद्ध प्राचीन पांच दिवसीय ध्वजा मेले का सोमवार को शुभारंभ हुआ। भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह, मेला अध्यक्ष दर्पण गंगवार और मेला संरक्षक अमित गंगवार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया। मेला अध्यक्ष दर्पण गंगवार ने बताया कि 5 दिन तक चलने वाले इस मेले में फर्रुखाबाद की प्रसिद्ध साधना नाटक मंडली द्वारा मंचन किया जाएगा। मेले में आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालु आकर बाबा की मढ़ी पर प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हैं और बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले भी लगाए गए हैं।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान अध्यापक मनोज गंगवार, अमित सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, पंडित आलोक शर्मा, पंडित सत्य प्रकाश शर्मा सहित आसपास के दर्जनों ग्राम प्रधान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button