बरेली

दोहरी सदस्यता पर बरेली बार सख्त, नई एसोसिएशन से मांगी पूरी सूची

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। दोहरी सदस्यता को लेकर बरेली बार एसोसिएशन ने सख्ती दिखाई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पाण्डेय ने नवगठित एडवोकेट बार एसोसिएशन, 166-ए स्टेशन रोड, सिविल लाइंस, बरेली से संरक्षकों, पदाधिकारियों और सदस्यों की पूरी सूची मांगी है।
बरेली बार एसोसिएशन का कहना है कि सोशल मीडिया और लेटरहेड पर नई संस्था के पदाधिकारियों की जानकारी है, लेकिन सदस्यों का पूरा ब्योरा नहीं मिला है।
अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पाण्डेय ने कहा कि सूची मिलने पर अपने रिकॉर्ड से मिलान कर दोहरी सदस्यता की स्थिति स्पष्ट की जाएगी। दूसरे संगठन के नाम से वकालतनामा लगाने या न्यायिक कार्य में नाम के इस्तेमाल को गंभीरता से देखा जाएगा।
नियम विरुद्ध दोहरी सदस्यता मिलने पर सदस्यता, चैंबर आवंटन, मेडिकल, कैशलेस इंश्योरेंस और सहायता राशि जैसी सुविधाओं की पात्रता की समीक्षा होगी।
सचिव दीपक पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि बरेली बार एसोसिएशन वर्ष 1892 से स्थापित है और उसकी संपत्ति पर दूसरे संगठन का कोई अधिकार नहीं है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button