बरेली
SPRA मुकेश चंद्र मिश्रा के स्थानांतरण पर भीम आर्मी पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली के SPRA मुकेश चंद्र मिश्रा के स्थानांतरण के अवसर पर भीम आर्मी बरेली मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम एवं मंडल महासचिव आकाश सागर ने उनसे शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान सैम मैसी, सूर्य प्रकाश, राकेश, शिवम, विजय आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
भीम आर्मी पदाधिकारियों ने कहा कि बरेली में अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े विषयों पर संगठन के साथ मुकेश चंद्र मिश्रा का सहयोग, संवाद एवं सकारात्मक व्यवहार सराहनीय रहा।
उन्होंने कामना की कि नए कार्यक्षेत्र एवं नई जिम्मेदारियों में भी वे निरंतर सफलता हासिल करें।



