बरेली

रिठौरा में वृहद रोजगार मेला, 684 युवाओं को मिली नौकरी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में विधानसभा नवाबगंज स्तरीय एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 55 कंपनियों ने हिस्सा लिया, 2,150 युवाओं ने पंजीकरण कराया और 684 का चयन हुआ।
मेले का शुभारंभ एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक डॉ. एमपी आर्य, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी यादव और सहायक निदेशक बीवीएस सेंगर ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल व सचिव राकेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने 11 चयनित अभ्यर्थियों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र दिए।
जिलाधिकारी ने कहा – लक्ष्य तय कर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी। जनपद की हर विधानसभा में ऐसे मेले लगाए जाएंगे। सीडीओ ने युवाओं को स्किल डेवलपमेंट और आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button