बरेली

आयकर विभाग में काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। आयकर विभाग में मुख्य आयकर आयुक्त श्रीमती ज्योत्सना जौहरी के मार्गदर्शन में 14 से 30 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा-2026 मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में 23 सितंबर को आयकर भवन के सभागार में काव्य पाठ और क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें नराकास के सदस्य कार्यालयों के कार्मिकों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय के अजीत सिंह प्रथम, आकाशवाणी के मिथिलेश श्रीवास्तव व आईटीबीपी के रवि पांचाल द्वितीय, आकाशवाणी के गौरव सक्सेना तृतीय और एफसीआई के अभिषेक कुमार को विशेष पुरस्कार मिला। आयकर विभाग से नरेंद्र वर्मा प्रथम, नंद जी पाण्डेय द्वितीय, विश्वेंद्र प्रताप तृतीय और अनुज यादव को विशेष पुरस्कार मिला।
निर्णायक मंडल में डॉ. मिथिलेश राकेश, रहमत इस्लाम और राजेंद्र गौड़ रहे। मंच संचालन वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी राहुल शुक्ला ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button