
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी छात्र सभा के ‘छात्र नौजवान PDA जागरूकता अभियान’ के तहत मंगलवार को बरेली कॉलेज में हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। छात्र सभा कार्यकर्ताओं ने फीस वृद्धि, प्रशासनिक धांधली और पीने के पानी की बदहाली को लेकर कॉलेज प्रशासन का घेराव किया। घेराव के बाद PDA वृक्षारोपण किया गया और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा और महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल ने किया। अविनाश मिश्रा ने कहा कि कॉलेज में छात्रों का उत्पीड़न और नाजायज फीस वृद्धि बर्दाश्त नहीं की जाएगी, समाधान न होने पर आंदोलन और उग्र होगा। विक्रांत पाल ने कहा कि छात्र सभा का कार्यकर्ता छात्रों के हक की लड़ाई के लिए मुस्तैद है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब के सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलकर ही हर वर्ग सशक्त होगा। PDA अभियान के जरिए शोषित, पीड़ित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को एकजुट किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुलतानी ने कहा कि PDA वृक्षारोपण अधिकारों की मजबूती का प्रतीक है।
इस दौरान जिला महासचिव राजकुमार पाल, रविंद्र यादव, अशोक यादव, जोगेंद्र पटेल, राजेश मौर्य, धर्मेंद्र यादव लालू मौजूद रहे। छात्र नेताओं में किशन यादव, अमरीश यादव, सौरभ यादव, अमन यादव, लकी पाल, कृष्णा यादव, उत्कर्ष मिश्रा, लवजीत चौधरी, अर्पित उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





