साहेबगंज

यूपी भाजपा सह प्रभारी बनने पर अनंत ओझा का भव्य सम्मान समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा को उत्तर प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी बनाए जाने पर गुरुवार को साहिबगंज में भव्य सम्मान समारोह हुआ,आयोजन शहर के एक विवाह भवन में जिलाध्यक्ष गौतम यादव की अध्यक्षता में किया गया।भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनंत ओझा को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर अनंत ओझा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है,उस पर खरा उतरूंगा।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी, रामानंद साह सहित अन्य नेताओं ने कहा कि यूपी जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी मिलना एक महत्वपूर्ण अवसर है।मंच संचालन जिला महामंत्री धनंजय मंडल ने किया,धन्यवाद ज्ञापन सलखु सोरेन ने दिया।वही इस मौके पर पप्पू साह, अमृत पांडे,प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल,राजीव चौधरी, मनोज यादव,राजेश मंडल अनुराग राहुल,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button