मथुरा

ननिहाल में 13 साल के किशोर ने गोली मारकर की आत्महत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। थाना हाइवे के अंर्तगत विश्व लक्ष्मीनगर कॉलोनी में ननिहाल में रह रहे राजवंश सिंह चौधरी 13 वर्षीय ने कनपटी पर पिस्टल से गोली मार ली। गोली की आवाज से जागे परिजन की चीख खून से लथपथ तड़पते किशोर को देखकर निकल गई। मूलरूप रूप से फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव डीग फतेहपुर निवासी राजवंश सिंह चौधरी हाईवे थाना क्षेत्र के विश्व लक्ष्मीनगर कॉलोनी में अपने वृद्ध नाना और नानी के साथ रहते थे। राजवंश के जन्म के एक वर्ष बाद पिता नारायण सिंह ने पत्नी भावना को छोड़ दिया था। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ मायके में रहने लगी थी। इसी दौरान भावना की किडनी खराब होने पर माता-पिता ने लंबे समय से इलाज कराया, लेकिन वर्ष 2022 में उनकी मृत्यु हो गई। था। मां की मौत के बाद से राजवंश परेशान रहने लगे। बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे राजवंश ने अपने कमरे में कनपटी पर पिस्टल रखकर खुद को गोली मार ली। इससे वह गंभीर घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर वृद्ध नाना-नानी ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन गंभीर घायल बालक को लेकर सिटी अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल के गार्ड की सूचना पर हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से देसी पिस्टल को बरामद किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button