भरत पुर

विद्या भारती द्वारा सामूहिक वंदे मातरम गायन का होगा आयोजन 

25 सितंबर को आदर्श विद्या मंदिर के परिसर में गूंजेगा राष्ट्रगीत 

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में होगा आयोजन 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर में विद्या भारती भरतपुर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मन्दिर के परिसर में युवा पीढ़ी को वंदे मातरम के ऐतिहासिक सफर, स्वतंत्रता आन्दोलन में इसके योगदान और राष्ट्रीय एकता की भावना को जोड़ने के उद्देश्य से भाद्रपद शुक्लपक्ष की चतुर्दशी विक्रम संवत 2083, एवं 25 सितम्बर 2026 को सुबह 11:00 बजे वन्दे मातरम के 150 बर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधा भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली नमामि भारतम कार्यक्रम के तहत राष्ट्रगीत का सामुहिक गायन में विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और आम नागरिक एक साथ राष्ट्रगीत का समवेत स्वर में गायन करेंगे। वहीं विधालय के प्रधानाचार्य योगेश भारद्वाज, प्रभारी बंसीलाल, राघव फौजदार, प्रवोद कुमार और खुशीराम शर्मा आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि वंदे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि देश की आजादी राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। बंकिम चन्द चट्टोपाध्याय ने इस गीत की रचना की थी। वहीं वंदे मातरम कार्यक्रम के जरिए छात्रों और समाज के लोगों को राष्ट्रीय एकता, स्वदेशी सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button