एमआईईटी में एडब्ल्यूएस कैंपस एक्सपीरियंस, 500 से अधिक छात्रों ने सीखी क्लाउड तकनीक

कार्यक्रम का आयोजन सीएसई विभागाध्यक्ष डॉ. विकास श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ। सहायक प्रोफेसर जगबीर सिंह व प्रिया कुमारी ने समन्वय किया, जबकि सीएसआई क्लब अध्यक्ष अरहम खान और उनकी टीम ने आयोजन में सहयोग दिया। एडब्ल्यूएस प्रमाणित फैकल्टी प्रेरणा चौधरी, हेमंत बर्नवाल और राहुल कुमार ने छात्रों को क्लाउड कंप्यूटिंग, एडब्ल्यूएस तकनीक, उभरती तकनीकों, प्रमाणपत्रों और करियर अवसरों से अवगत कराया।
छात्रों ने तकनीकी सत्रों में सक्रिय भागीदारी की। विशेषज्ञों ने उन्हें तकनीक के व्यावहारिक उपयोग और वास्तविक समस्याओं के समाधान में इसके इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया। छात्र प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवकों विक्रम बालोदी, भाव्या राज राठी, दीपांशु, प्रियांश वर्मा, लोवेश सेमवाल, अंकित जैन, उत्कर्ष रुहेला, अथर्व राय, अनुराधा झा, आरती सिंह और अविका ने आयोजन में सहयोग किया।
एमआईईटी प्रबंधन के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी कौशल और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, शिक्षकों, एडब्ल्यूएस प्रमाणित फैकल्टी, सीएसआई क्लब टीम, स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।




