बरेली

बरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जोरदार स्वागत

मौलाना तौकीर रजा के परिजनों से मिले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बरेली कांग्रेस के तत्वावधान में मंगलवार रात 9 बजे रामगंगा स्थित पेट्रोल पंप पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट के नेतृत्व में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बरेली में कुछ देर रुकने के बाद शाहजहांपुर जाने का कार्यक्रम था। स्वागत के बाद रात 10 बजे वे सौदागरान स्थित मौलाना तौकीर रजा खान के आवास पर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने उनके बेटे फरमान रजा खान से बातचीत कर परिवार की कुशलक्षेम ली। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष देर रात शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए।
स्वागत करने वालों में प्रेम प्रकाश अग्रवाल, चौधरी असलम मियां, राजेंद्र सागर, पंडित राज शर्मा, डॉ. हरीश गंगवार, राजा राम साहू, डॉ. मेहंदी हसन, अवनीश बक्शी,  सहित सैकड़ो कार्यकर्ता।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button