दुगदा रेलवे यार्ड से कोलकाता रवाना हुआ सीटीपीएस की छाई ट्रांसपोर्टिंग का पहला रेलवे रैक
सीटीपीएस के परियोजना प्रधान राम कुमार अनुभवी एवं दुगदा मिडलिंग वर्कर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रेलवे रैक को रवाना किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। दुगदा रेलवे यार्ड से सीटीपीएस के ऐश पौंड की छाई की रेलवे रैक से ट्रांसपोर्टिंग कार्य बुधवार को शुरु हुआ।दुगदा मिडलिंग वर्कर्स कमेटी ट्रस्ट के तत्वाधान में विधिवत उद्घाटन सीटीपीएस के मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान राम कुमार अनुभवी,दुगदा मिडलिंग वर्कर्स कमेटी के अध्यक्ष रंजीत हाँसदा,सचिव अशोक आर्डी, संरक्षक दुखन मुर्मू,बोढन यादव ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर, फीता काट कर एवं छाई लदी रेलवे रैक को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए किया।एन के ए एस सर्विस प्राइवेट कंपनी को चार हजार टन छाई की टाँस्पोर्टिंग का टेंडर मिला है।यह छाई को कोलकाता के डालकुनी कोर्ट भेजी जाएगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटीपीएस के मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान राम कुमार अनुभवी ने कहा पहले मिट्टी से गड्ढों को भरते थें अब छाई से गड्ढों को भरा जाएगा तो मिट्टी की बर्बादी नहीं होगी और खाध का उत्पादन होता रहेगा।अन्न के उत्पादन (खाद्धान) की कमी नहीं आएगी।उन्होंने कहा छाई ट्रांसपोर्टिंग से यहाँ के ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। सीएसआर फंड से गाँवों का अधिक से अधिक विकास कार्य होंगे।श्री अनुभवी ने कहा छाई का उपयोग प्रोडक्ट बनाने में होगा।अब उक्त छाई की विदेशों से भी मांग आ रही है।दुगदा मिडलिंग वर्कर्स कमेटी के अध्यक्ष रंजीत हाँसदा ने कहा बुढीडीह गाँव का समुचित विकास होगा एवं ग्रामीणों को रोजगार अवसर सृजित होंगे इसके लिए इस प्रोजेक्ट को हर संभव सहयोग किया जाएगा। सचिव अशोक आर्डी ने कहा सीटीपीएस प्रबंधन ने भरोसा दिया है कि बुढीडीह गाँव का विकास करने एवं यहाँ के ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ग्रामीणों का हित सर्वोपरि है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुगदा मिडलिंग वर्कर्स कमेटी के उप सचिव राम कुमार मुर्मू,मनोज रविदास,जीतन मुर्मू,गोपाल आर्डी,बानेश्वर किस्कू,गुप्ता मुर्मू,सत्यनारायण आर्डी,मुखलाल गोप,रोहन सोरेन,अरुण किस्कू,दिलीप आर्डी,सोहन सोरेन,जितेंद्र गोप,नंदु सोरेन,फागु बास्के,अनुज यादव आदि उपस्थित थें।




