गाजियाबाद
वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर माधव सरस्वती विद्या मंदिर मंडोला में हुआ सामूहिक गायन
देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंजा विद्यालय परिसर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नमामि भारत कार्यक्रम के अंतर्गत माधव सरस्वती विद्या मंदिर, सुभानपुर मंडोला में सामूहिक वंदेमातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, गाजियाबाद के अध्यक्ष रामकुमार त्यागी उपस्थित रहे। खेकड़ा की उपजिलाधिकारी सुरभि शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि अरविंद अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बागपत जिला कारागार के जेलर प्रणय सिंह, डिप्टी जेलर शशिकांत, विश्व हिंदू परिषद के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष अरविंद त्यागी, लघु उद्योग भारती ट्रॉनिका सिटी के अध्यक्ष परविंदर, गाजियाबाद जिले के सह जिला संघचालक बागेश्वर त्यागी और समिति के उपाध्यक्ष हरिओम गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।




