
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। कस्बे के राम श्याम दुर्गा मंदिर में विराजमान श्री गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ आशीष मित्तल ने नारियल फोड़कर किया। इससे पूर्व पंडित वीरेंद्र दत्त शर्मा के सानिध्य में हवन-पूजन कराया गया। यजमान के रूप में मनीष संगल व उनकी पत्नी प्रीति संगल व गौरव संगल व उनकी पत्नी पूनम संगल ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं को लड्डू और मोदक का प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर में महिलाओं ने कीर्तन कर भगवान गणेश के भजनों का गुणगान किया।दोपहर बाद मंदिर परिसर से शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा पीठ बाजार, मंडी बाजार, म्हाड़ीवाला, होली कलर, मेन बाजार, मोहल्ला कानूनगोयान सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर वापस मंदिर परिसर पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके बाद श्रद्धालु श्री गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए शामली स्थित यमुना नहर ले गए।शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष लगाते रहे। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।इस अवसर पर आलोक पंडित, शिवम रुहेला,, विशु गोयल, शिवम मित्तल, शशांक गोयल, मयंक नामदेव, अंशुल चौहान, शिवम संगल, आकाश गुप्ता, सुमित कुमार, यश गुप्ता, अनमोल गोयल, प्रतीक भटनागर, अर्मित गुप्ता, हर्षित बंसल, वंश रुहेला, अक्षित चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।




