रामपुर शाहबाद
परमानंद दंडी के अधूरे सपने करेंगे पूरे राधेश्याम के नारे से साथ जनसंपर्क

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। सपा नेता राधेश्याम राही के शाहबाद-मिलक विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान समर्थकों ने ‘स्वामी परमानंद डंडी के अधूरे सपने करेंगे पूरे, राधेश्याम’ का नारा लगाया। गुरुवार को राही ने रवाना, सैफनी, शाहबाद, खरसौल समेत कई गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद किया और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा नेतृत्व से क्षेत्र से स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग उठाई। समर्थकों का कहना था कि राही लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय समस्याओं से परिचित हैं। उन्होंने पूर्व विधायक स्वामी परमानंद डंडी के अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने की बात कही। वहीं, राही ने कहा कि सपा विकास, सामाजिक न्याय और भाईचारे के लिए प्रतिबद्ध है।

