रांची

बेघर परिवारों को राहत राशि/ राशन/ तिरपाल और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने की मांग

Demand to provide relief funds, rations, tarpaulins, and safe shelter to homeless families.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण गरीब परिवारों के कच्चे मकान गिरने और लोगों के बेघर होने की घटनाओं के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। विजय शंकर नायक ने कहा कि बारिश में मकान गिरने से गरीब परिवारों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों तक बिना अनावश्यक देरी के सरकारी सहायता पहुंचाई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि 72 घंटे के भीतर प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर क्षतिग्रस्त मकानों का सत्यापन किया जाए। साथ ही बेघर परिवारों को तत्काल राहत राशि, राशन, तिरपाल, पेयजल, दवाइयां और सुरक्षित अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराया जाए। पूरी तरह ध्वस्त मकानों वाले परिवारों को नियमानुसार मुआवजा तथा प्राथमिकता के आधार पर पक्का आवास उपलब्ध कराने की भी मांग उन्होंने की। नायक ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन राहत कार्यों की निगरानी करें तथा राहत प्राप्त करने वाले परिवारों की सूची सार्वजनिक की जाए, ताकि पात्र परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावित गरीब परिवारों को तत्काल राहत और सम्मानजनक पुनर्वास उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने राज्य सरकार से प्रभावित परिवारों के लिए त्वरित राहत एवं पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button