साहेबगंज
फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ मिलकर करें बेहतर कार्य,सिविल सर्जन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर शुक्रवार को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में एक विवाह भवन में कार्यक्रम आयोजित किया,जहां सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान और आरएलए घनश्याम कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।कार्यक्रम में केक काटा गया, नए सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए गए और उत्कृष्ट कार्य करने वाले फार्मासिस्टों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।साहिबगंज सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने कहा कि फार्मासिस्ट के बिना स्वास्थ्य विभाग अधूरा है,वे डॉक्टर के पर्चे को समझते हैं और मरीज को सही सलाह देते हैं,स्नेक बाइट के मामलों में जीरो डेथ लक्ष्य रखें, मरीजों को सदर अस्पताल साहिबगंज भेजें।आगे आरएलए घनश्याम कुमार ने कहा कि दवा बिल के साथ लें, डॉक्टर की पर्ची पर ही दवा बेचें,शेड्यूल H में 400 और H1 में 51 दवाएं आती हैं, पंजीकृत दुकान से ही दवा लें।जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन ने ब्लड डोनेशन कैंप,बाढ़ पीड़ितों की मदद जैसे सामाजिक कार्य किए हैं,सभी प्रखंडों के सीएचसी-पीएचसी में खाली फार्मासिस्ट पदों पर युवाओं को आयुष्मान भारत या डीएमएफटी के तहत जोड़ना चाहिए।वही सुफिया नाज,सफरुद्दीन अंसारी,चांद सौदागर चौधरी, विष्णु यादव बरहेट सीएचसी सहित 10 फार्मासिस्टों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।



