बरेली
एसएसपी अनुराग आर्य ने गूगल मीट पर की डेली क्राइम और गौवध के मामलों की समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गुरुवार रात 8 बजे गूगल मीट के माध्यम से अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और गौवध अधिनियम के मामलों की समीक्षा की।
वर्चुअल बैठक में जिले के सभी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, सीओ एआईयू, सभी थाना प्रभारी व विवेचक मौजूद रहे।
एसएसपी ने गौवध के मामलों में विवेचना की प्रगति, अनावरण और निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौवध के मुकदमों में गुंडा, गैंगस्टर, गैंग पंजीकरण और हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई का जायजा लिया। वांछितों की गिरफ्तारी तेज करने, गौवध में लिप्त अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने बीट सिस्टम को मजबूत करने, भ्रमण में लापरवाही न बरतने और 50 व 90 दिन से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
भाद्रपद पूर्णिमा पर 26 सितंबर को गंगा स्नान को देखते हुए पुलिस व यातायात व्यवस्था पुख्ता करने के भी निर्देश दिए गए।



