खैरथल
नवनिर्वाचित सभापति विक्की चौधरी ने महाराजा अग्रसेन महाराज का लिया आशीर्वाद
अग्रवाल समाज ने किया जोरदार अभिंनन्दन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : नगरपरिषद खैरथल के नव-निर्वाचित सभापति विक्की चौधरी के अग्रसेन चौक पहुंचने पर अग्रवाल समाज और शुभचिंतकों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया । उनके स्वागत के लिए पुष्पवर्षा के साथ माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर अग्रवाल समाज ,कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति विक्की चौधरी ने महाराजा अग्रसेन महाराज के चरणों मे शीश नवा कर आर्शिवाद लिया। समारोह में विक्की चौधरी ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे। उन्होंने खैरथल के हित में काम करने का वचन दिया। इस मौके पर
अशोक बंसल विनोद अग्रवाल उपाध्यक्ष अग्रवाल सभा खैरथल नरेश मंगल चिंतामणि अग्रवाल नवीन मंगल नवीन अग्रवाल पारस अग्रवाल मनोज गुप्ता मोहितअग्रवाल सुभाष शर्मा नरेश मित्तल विक्कीअग्रवाल लक्की मखीजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


