बरेली

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर नगर पंचायत रिठौरा में गूंजा राष्ट्रगीत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / रिठौरा। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर नगर पंचायत रिठौरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का गायन कर देशप्रेम का संदेश दिया।
अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता (चेयरमैन शकुंतला देवी की ओर से) ने कहा कि वंदे मातरम केवल गीत नहीं, भारत माता के प्रति आस्था और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग का प्रतीक है। सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति का संकल्प लिया।
इस मौके पर पूजा भारती, सभासद नीरज कुमारी, कमलेश गंगवार, मनोज कुमार, लिपिक धनपाल सिंह, दिनेश भास्कर, अर्जुन यादव, छेदालाल कश्यप, कुंवरपाल सिंह यादव, शोएब अंसारी, मुकेश भास्कर, रजत भास्कर, उमेश गंगवार, रमेश सागर सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button