बरेली
अनंत चतुर्दशी पर धूमधाम से हुआ मॉडल टाउन के राजा गणेश का विसर्जन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। अनंत चतुर्दशी पर श्री हरि मंदिर में विराजे बरेली मॉडल टाउन के राजा गणपति बप्पा का विसर्जन धूमधाम और जयकारों के साथ किया गया। प्रतिमा की स्थापना 14 सितंबर को हुई थी।
25 सितंबर को ढोल-नगाड़ों के साथ मंदिर प्रांगण में परिक्रमा कर शोभा यात्रा निकाली गई। फूलों की वर्षा हुई और भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। विसर्जन से पूर्व मुख्य यजमान पूनम धवन व मनीष धवन सहित मंदिर समिति ने आरती की।
मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि श्री हरि मंदिर में पहली बार मॉडल टाउन के राजा की स्थापना हुई थी। श्री हरि संकीर्तन मंडल द्वारा प्रतिदिन भजनों के माध्यम से हाजिरी दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, गोविंद तनेजा, मनीष धवन, अतुल कपूर, राजा अरोड़ा, राजेश सेठ, विनोद भाटिया, विशाल मेहरोत्रा, डॉ. केएम अरोड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, उपाध्यक्ष कंचन अरोड़ा, सीमा तनेजा, पूनम धवन, नीलम साहनी आदि मौजूद रहे।



