गोड्डा

जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम बैठक आयोजित, क्रिकेट लीग 24 अक्टूबर से शुरू 

गोड्डा प्रीमियर लीग का आयोजन 20 दिसंबर से 

पिछले सत्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रतीक आर्यन को मिला 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम बैठक का आयोजन शुभदा भवन में किया गया। एजीएम बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी क्रिकेट सत्र की तैयारियों और पिछले सत्र की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एच एम बोदरा के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सदर अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उरांव उपस्थित थे।मुख्य अतिथि के द्वारा सर्वप्रथम एनुअल बुक का विमोचन किया गया। जिला क्रिकेट संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष एजीएम का आयोजन कर क्रिकेट संघ पिछले वर्ष के कार्यों एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करती है।पिछला सत्र जिला क्रिकेट संघ का काफी शानदार रहा है। क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अमित बोस ने पिछले वर्ष की कार्यों का ब्यौरा सदस्यों के बीच रखा। उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में जिला क्रिकेट संघ ने कुल 118 मैचों का सफलतापूर्वक आयोजन कराया है। जेएससीए के द्वारा आयोजित सभी टूर्नामेंट में गोड्डा की टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। अंडर 19 में टीम चैंपियन बनी। साथ ही अंडर 14 में टीम ईस्ट जोन की चैंपियन रही। सीनियर टीम भी सेमीफाइनल तक पहुंची। डीसीए सचिव रंजन कुमार ने सत्र 2026-27 का वार्षिक क्रिकेट कैलेंडर जारी किया। उन्होंने कैलेंडर जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष क्रिकेट लीग की शुरुआत 24 अक्टूबर से की जायेगी तथा गोड्डा प्रीमियर लीग 20 दिसंबर से आयोजित की जायेगी। संघ के कोषाध्यक्ष सनोज कुमार ने सदन के समक्ष ऑडिट रिपोर्ट पेश करते हुए आय एवं व्यय का ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से सदन ने पारित किया। सदस्यों ने संघ की गतिविधियों, प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन तथा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए गए अवसरों की सराहना की। संघ के पदाधिकारियों ने वित्तीय पारदर्शिता और क्रिकेट गतिविधियों को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
पिछले सत्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रतीक आर्यन को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पिछले सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। संघ के द्वारा अंपायर, स्कोरर, कोच सहित सपोर्टिंग स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।
बैठक के अंत में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष तनवीर अहमद इरफानी एवं संयुक्त सचिव डॉक्टर मौसम ठाकुर ने कहा कि सत्र 2026-27 में जिले में क्रिकेट को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के साथ-साथ प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर दीपक यादव, संजीव कुमार, सनोज कुमार, शिवकुमार यादव, मुकेश मंडल, राजीव भंडारी, शिवशंकर पंडित, राजू रंजन, रणधीर जयसवाल,सनम कुमार, इनामुल हक, अवधेश, मुकेश मोदी सहित संघ के सदस्य एवं क्लब के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button