भरत पुर

“बंदरों के आतंक से परेशान हैं नागरिक”।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 भुसावर । बंदरों के उत्पात आतंक के शिकंजे में फंसे कस्बा भुसावर,सलैमपुर कलां, खेड़ली ब्राह्मण ,मजाजपुर, शहजादपुरा व गढ़ी ब्राह्मण सहित ग्रामीण अंचल के आम नागरिकों को लंबे समय से दुर्घटनाओं का शिकार बनना पड़ रहा है| कस्बा भुसावर सहित ग्रामीण अंचल में बंदरों का आतंक व उत्पाद दिन दूना रात चौगुन बढ़ता जा रहा है| अनगिनत बंदर अपना समूह बनाकर मकान की छत पर अनावश्यक धमा चौकड़ी मचाकर आमजन को चोटिल कर देते हैं,कई बार तो बच्चों वृद्धो व महिलाओं को घायल कर देते हैं|किसने की फसलों को चौपट कर रहे हैं|कई बार तो आपस में ही प्राण घातक हमला कर एक दूसरे को लहू लुहान कर गंभीर रूप से घायल कर देते हैं|जिसके फल स्वरुप कस्बा भुसावर ,सलैमपुर कलां, खेड़ली ब्राह्मण,मजाजपुर,शहजादपुरा व गढ़ी ब्राह्मणसहित ग्रामीण अंचल का जनजीवन बंदरों के आतंक से काफी चिंतित और परेशान है|पिछले दिनों अध्यापक ललित सिंघल के बेटे वसु सिंघल को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसका की लंबे अरसे से उपचार चल रहा है|
पूर्व सरपंच सतीश पांडेय ने राज्य के महामहिम राज्यपाल,मुख्यमंत्री,अतिरिक्त मुख्य सचिव व निदेशक डी.एल.बी. को अलग-अलग पत्र लिखकर व्यक्तिशः मुलाकात कर कस्बा भुसावर ,सलैमपुर कलां, खेड़ली ब्राह्मण, मजाजपुर, शहजादपुरा व गढ़ी ब्राह्मणसहित ग्रामीण अंचल के आम जनों को बंदरों के उत्पाद-आतंक से निजात दिलवाने हेतु तत्काल पकड़वाने की पुरजोर गुजारिश की है,ताकि आम जनों को बंदरों के आतंक से राहत मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button