साहेबगंज

काशिम बाजार में हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले के राजमहल शहर के काशिम बाजार में रविवार को हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन पूजा-अर्चना के साथ किया गया।इस मौके पर मंच के पदाधिकारी,कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।सभी वक्ताओं ने कहा कि मंच का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।संगठन समाज में भाईचारा,सद्भाव और सेवा भाव को मजबूत करने के लिए सामाजिक व धार्मिक गतिविधियां चलाएगा।केंद्रीय कार्यालय से कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर गतिविधियों को गति दी जाएगी। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।समारोह में मुख्य अतिथि विजय घोष,केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष,श्रीराम साहा, प्रमोद जैन,गौरव गुप्ता,निखिल यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button