मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
मोदीनगर। महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति, शुक्रतीर्थ के तत्वावधान में मुल्तानीमल मोदी महाविद्यालय, राज चौपाला स्थित सभागार में 36वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद कुमार शुखरालिया रहे। वहीं मुख्य संरक्षक वेद प्रकाश प्रजापति सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. शुभ्रा आर्य, ऋषिपाल प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के संयोजक, पूर्व राज्य मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने कहा कि समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर सिंह प्रजापति ने की, जबकि संचालन आकाश दीप प्रजापति ने किया।
इस अवसर पर हेमचंद प्रजापति (डेयरी वाले), कृष्णा रुहेला, डॉ. यशपाल प्रजापति, दिनेश प्रजापति, इंजीनियर डी.पी. सिंह, डॉ. वरदानी प्रजापति, कंवरपाल प्रजापति, एल.सी. राठौर, समिति के संस्थापक पूरन सिंह प्रजापति, नाहर सिंह प्रजापति, ऋषिपाल प्रजापति, प्रोफेसर अरविंद राजा, राजवीर सिंह प्रजापति, दुलीचंद प्रजापति, जयभगवान प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति, ओम प्रकाश प्रजापति, प्रवीण आर्य, सुरेंद्र प्रजापति, संतोष प्रजापति, प्रीतम प्रजापति, बलवीर सिंह खिचड़ी, सुमित कुमार वर्मा सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।



