बरेली
प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष बने लाखन सिंह, अजीत सक्सेना मंत्री

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जिला इकाई का चुनाव रविवार को गुलाब राय इंटर कॉलेज में हुआ।
चुनाव समिति में डॉ. सुरेश रस्तोगी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. संदीप इंदीवर और डॉ. एस.पी. पांडेय की देखरेख में बैलेट पेपर से मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक मतदान चला। भारी बारिश के बावजूद 78 में से 60 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने वोट डाला। अध्यक्ष पद पर डॉ. लाखन सिंह को 42 मत और सत्य प्रकाश सक्सेना को 17 मत मिले। जिला मंत्री पद पर डॉ. अजीत सक्सेना को 41 और अरविंद कुमार शर्मा को 18 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. कुलदीप कुमार बिश्नोई को 39 और आसिफ अली को 19 मत मिले।
चुनाव समिति ने डॉ. लाखन सिंह को अध्यक्ष, डॉ. अजीत सक्सेना को मंत्री और डॉ. कुलदीप कुमार बिश्नोई को कोषाध्यक्ष घोषित कर प्रमाण-पत्र सौंपे।
इस मौके पर प्रदेश संयोजक डॉ. सुरेश चंद्र रस्तोगी, प्रदीप कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य प्रभुदयाल शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।


