बरेली

रविवार को बैंक खुलने के विरोध में काले कपड़े पहनकर जताया विरोध

तीन दिवसीय हड़ताल आज से, बीमा कर्मियों और पीयूसीएल का समर्थन         

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रविवार को बैंक शाखाएं खोले जाने के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया। कहा कि इससे साप्ताहिक अवकाश के अधिकार पर असर पड़ता है। आईबीए के निर्देश पर आवश्यक सेवाओं के लिए शाखाओं में स्टाफ तैनात रहा।
जिला संयोजक नवीन्द्र कुमार ने कहा कि करीब दस साल बाद रविवार को शाखाएं खोली गई हैं। इससे पहले नोटबंदी के दौरान रविवार को बैंक खुले थे। 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की तैयारी पूरी है। अधिकारी-कर्मचारी तीन दिन का वेतन कटवाकर हड़ताल में शामिल होंगे। हड़ताल को बीमा कर्मियों, पीयूसीएल और कई संगठनों का समर्थन मिला है। बीमा कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष अरविंद देव सेवक, महामंत्री गीता शांत, पीयूसीएल अध्यक्ष यशपाल और कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने समर्थन दिया। यूएफबीयू अध्यक्ष पी.के. माहेश्वरी ने कहा कि संगठनों के समर्थन से आंदोलन को मजबूती मिली है। उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, ओ.पी. बढ़ेरा ने कहा कि रविवार को बैंक खोलने पर अतिरिक्त भुगतान किया जा सकता है, पर मांगों पर गंभीरता नहीं दिख रही। महिला संयोजिका रश्मि शर्मा ने आंदोलन जारी रखने की बात कही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button