गाजियाबाद

लोनी तहसील में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन का चुनाव कराने की मांग उठी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन, तहसील लोनी की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद संगठन के आगामी प्रदेश स्तरीय चुनाव कराने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में एसोसिएशन की लोनी तहसील इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के संरक्षक संजय गुप्ता को पत्र भेजकर चुनाव की अनुमति देने और चुनाव तिथि निर्धारित करने की मांग  की है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं सचिव हाजी सरफराज अहमद सहित अन्य पदाधिकारियों की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि संगठन की लोकतांत्रिक परंपराओं, पारदर्शिता और सुचारु संचालन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन होना आवश्यक है। इसके लिए नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जानी चाहिए।पत्र में एसोसिएशन के संरक्षक से आग्रह किया गया है कि तहसील लोनी में आगामी प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराने के लिए  अनुमति प्रदान करते हुए चुनाव की तिथि निर्धारित की जाए। साथ ही चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रांतीय मतदाता सूची उपलब्ध कराने और चुनाव आचार संहिता से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी करने की मांग भी की गई है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि लोनी तहसील के दस्तावेज लेखक संगठन के प्रति पूरी निष्ठा रखते हैं। सभी सदस्य शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के पक्षधर हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि चुनाव प्रक्रिया को अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए संगठन की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।
पत्र पर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव हाजी सरफराज अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष, उपाध्यक्ष युसुफ राणा, सहसचिव रतिराम, सांस्कृतिक सचिव वरीशुद्दीन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, ऑडिटर प्रमोद शर्मा, वरिष्ठ सदस्य इसरार अहमद व अब्दुल समद सहित अन्य सदस्यों के नाम शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button