सिंगरौली

विस्थापित मंचों की संयुक्त बैठक में बनी सहमति

एक बैनर तले होगा 30 सितंबर का आंदोलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। विभिन्न विस्थापित मंचों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक बुधवार को मोरवा में आयोजित हुई। बैठक में विस्थापितों से जुड़े मुद्दों और आगामी आंदोलन की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सभी मंचों के पदाधिकारियों ने आपसी सहमति से “सिंगरौली संयुक्त पुनर्वास विस्थापित संघ” के नाम से संयुक्त संगठन गठित करने पर सहमति जताई। इसके साथ ही आगामी आंदोलन को इसी संयुक्त बैनर के तहत संचालित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में 30 सितंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों और रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि विस्थापितों के हक, अधिकार और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों को लेकर सभी मंच अब एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
संयुक्त बैठक में विस्थापितों से अपील की गई कि वे 30 सितंबर को बड़ी संख्या में आंदोलन स्थल पर पहुंचें और अपनी मांगों एवं अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाएं।
बैठक के बाद स्पष्ट किया गया कि 30 सितंबर का प्रस्तावित आंदोलन अब “सिंगरौली संयुक्त पुनर्वास विस्थापित संघ” के बैनर तले आयोजित किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button