हापुड़

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

पुलिस से नोकझोंक, जिला अध्यक्ष समेत 50 से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजे गए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ । कांग्रेस ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया । मेरठ तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोक दिया और गिरफ्तार कर बस में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया ।

आपको बता दें कि , हापुड़ में कांग्रेस ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया । मेरठ तिराहे से एसडीएम कार्यालय की ओर बढ़ते समय पुलिस ने उन्हें रोक दिया । इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक और जमकर हंगामा हुआ । पुलिस ने जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मानवी सिंह समेत 50 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया ।

कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं । उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, उनकी गिरफ्तारी और उनके फैसलों की जांच की मांग की है । कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मानवी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मेरठ तिराहे पर एकत्र हुए ।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं। इसके बाद कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी समेत 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया। फिलहाल हंगामे को लेकर पुलिस अलर्ट है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button