बरेली

बरेली में जलभराव के स्थायी समाधान को डॉ. अरुण कुमार की पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर में सितंबर में दो बार हुई भारी बारिश से पॉश कॉलोनियों और दुकानों में करोड़ों का नुकसान हुआ। स्मार्ट सिटी के कार्यों और नाली सफाई की पोल भी खुल गई। इसे लेकर बरेली शहर से तीसरी बार विधायक एवं वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने सोमवार को लखनऊ में बापू भवन स्थित कार्यालय में प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरुप्रसाद से वार्ता कर जलभराव व बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति गठित करने को कहा। इस संबंध में पत्र भी सौंपा।
डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि समिति जलभराव, नदी के बैक फ्लो और बाढ़ के कारणों का अध्ययन कर कार्ययोजना बनाए। सीवर लाइनों की संख्या बढ़ाने, लेवल सुधारने, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज के तहत बड़े नालों के निर्माण, घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर गृहकर में छूट और पार्कों में जल संचयन की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। 7 सितंबर को 24 घंटे में 381.1 मिमी और 25 सितंबर से 45 घंटे में 200 मिमी बारिश से कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया। रेजीडेंसी गार्डन, संजय नगर, डेलापीर, नॉर्थ सिटी, राजेंद्र नगर, किला, लाजपत नगर, सीबीगंज सहित कई क्षेत्रों में लोग परेशान रहे। डॉ. अरुण ने मेयर उमेश गौतम व नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण भी किया था।
मेयर डॉ. उमेश गौतम ने बताया कि जलभराव से मुक्ति के लिए शासन स्तर पर ठोस योजना पर मंथन हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button