मेरठ
रक्तदान में योगदान के लिए एमआईईटी सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। नेशनल वॉलंटरी ब्लड डोनेशन डे के अवसर पर प्यारेलाल जिला अस्पताल, मेरठ द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी एवं जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) को पिछले 10 वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एमआईईटी के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. डॉ. हनी तोमर एवं संस्थान के मीडिया हेड अजय चौधरी को चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। यह सम्मान रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक सरोकारों में संस्थान की निरंतर सहभागिता के लिए दिया गया।
एमआईईटी के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल और कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बधाई दी।



