खैरथल

5 अक्टूबर को होगी जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला परिषद अलवर की साधारण सभा की बैठक 5 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे जिला परिषद अलवर के सभागार में जिला प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
बैठक में गत बैठक की कार्यवाही के अनुमोदन के साथ विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशुपालन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की योजनाओं एवं प्रगति पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में राज्य वित्त आयोग पंचम की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना के अनुमोदन सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की जाएगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक में आवश्यक जानकारी एवं अनुपालना रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button