बरेली
जिलाधिकारी ने नवाबगंज चीनी मिल की नीलामी की कार्यवाही के संदर्भ में करी समीक्षा
चीनी मिल नीलामी का व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जाने के दिए गए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज चीनी मिल नवाबगंज की नीलामी की कार्यवाही के संदर्भ में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में अवगत कराया गया कि चीनी मिल ओसवाल ओवरसीज लिमिटेड, नवाबगंज की नीलामी हेतु 22 अक्टूबर 2026 की तिथि निर्धारित की गई है।
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चीनी मिल नीलामी की समस्त तैयारी समयान्तर्गत पूर्ण कर ली जाए और नीलामी की तिथि और शर्तों का समाचार पत्रों, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया आदि में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग नीलामी प्रक्रिया में भाग लें सके। उन्होंने चीनी मिल गेट, तहसील, चौराहे व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चीनी मिल नीलामी का बड़े-बड़े पोस्टर/बैनर भी लगवाए जाने के निर्देश दिए हैं, जिससे आम जनमानस को भी जानकारी हो सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी डी0के0 सैनी, उप जिलाधिकारी नवाबगंज सचिन यादव, तहसीलदार नवाबगंज, एससीडीआई नवाबगंज एवं सचिव गन्ना समिति नवाबगंज उपस्थित रहे।



