ललितपुर

खड़ोवरा के इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी

विद्यार्थियों ने दिखाए नवाचार और वैज्ञानिक सोच के मॉडल

आधुनिक एवं पारंपरिक खेती, जल संरक्षण, ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पं.रुद्र नारायण त्रिवेणी शर्मा मेमोरियल इंटर कॉलेज खड़ोवरा में विज्ञान प्रदर्शनी मेले का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए विज्ञान एवं तकनीक पर आधारित विभिन्न आकर्षक और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने आधुनिक खेती एवं पारंपरिक कृषि पद्धतियों, जल संरक्षण, विद्युत, ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण सहित विज्ञान के विभिन्न उपयोगी विषयों पर मॉडल तैयार किए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के प्रयोग के साथ-साथ पारंपरिक खेती के महत्व को भी प्रदर्शित किया। छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में मौजूद अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को अपने-अपने मॉडल की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और उसके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों की जानकारी दी। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों और उनकी वैज्ञानिक समझ को देखकर उपस्थित लोगों ने उनकी सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष दीक्षित ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, नवाचार तथा प्रयोगात्मक सीखने की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और कल्पनाशीलता को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button