बरेली

आईएमए ब्लड सेंटर में 140 लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदाता व आयोजक सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आईएमए ब्लड सेंटर में आईटीबीपी जवानों समेत 140 से अधिक लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शाम को रक्तदाताओं और शिविर आयोजकों का सम्मान किया गया। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों ने नाटिका से रक्तदान की अपील की। आईएमए भवन में मुख्य समारोह में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य और एमएलसी महाराज सिंह रहे। वन मंत्री ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह आईएमए बरेली के सदस्य हैं और बरेली का ब्लड बैंक देश में तीसरे नंबर पर है।
समारोह में राज्य शिक्षा सम्मान प्राप्त डॉ. संजय सिंह और राजपाल सिंह को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ब्लड सेंटर चेयरमैन डॉ. रविश अग्रवाल, निदेशक डॉ. अंजू उप्पल, प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. हिमांशु अग्रवाल, पूर्व मेयर व मुख्य सलाहकार डॉ. आईएस तोमर, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, डॉ. पारुल प्रिया, डॉ. जेपी सेठी, डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. ऋतु राजीव, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. अनीता अजय, डॉ. गीता गंगवार, डॉ. कनुप्रिया अग्रवाल, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. गिरीश अग्रवाल और डॉ. एकांश अग्रवाल मौजूद रहे।
सुबह आईएमए की नई कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाला। नई टीम में अध्यक्ष – डॉ. डीपी गंगवार, उपाध्यक्ष – डॉ. अंशु अग्रवाल, मानद सचिव – डॉ. मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष – डॉ. राजवीर सिंह गंगवार और पीआरओ – डॉ. मयंक कुमार गुप्ता शामिल हैं। अध्यक्ष डॉ. गंगवार ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद को जीवन देने का संकल्प है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button