बरेली
थिएटर फेस्ट के 12वें दिन मंचित हुआ नाटक ‘जहर’

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। थिएटर अड्डा में रंगालय एकेडमी के चतुर्थ 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट के 12वें दिन बुधवार को ड्रामा ड्रॉपआउट्स, अस्तित्व फाउंडेशन की सांस्कृतिक शाखा ने नाटक ‘जहर’ का मंचन किया।
पंकज सोनी लिखित नाटक मानवीय संबंधों, सामाजिक परिस्थितियों और जीवन में घुलते अदृश्य प्रभावों को दर्शाता है, जो धीरे-धीरे सोच और व्यवहार को प्रभावित करते हैं। नाटक में दुकानदार की भूमिका पंकज मौर्य, ग्राहक की शोभित गंगवार, डिमेलो की आवाज श्रेय रस्तोगी और अन्य ग्राहक की भूमिका लव तोमर ने निभाई। मंचन खुशलोक हॉस्पिटल के पास स्थित नवीन सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विनोद पागरानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। तकनीकी टीम में उत्पादन प्रमुख राजू चौहान, ध्वनि ऋषभ शर्मा, प्रकाश सिद्धि रस्तोगी रहे। नाटक की निर्देशिका शुभा भट्ट भसीन हैं।
गुरुवार को 13वें दिन सहारनपुर की संस्था ‘मनसो’ नाटक ‘मेरा वजूद’ का मंचन करेगी।



