भरत पुर

धौलपुर में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। राजस्थान के धौलपुर में पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र की गुर्जर कॉलोनी में जाहिद होटल के पीछे बड़ी तादाद में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पाम ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर से नकली दूध तैयार कर राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में रोजाना 12 हजार से 20 हजार लीटर दूध की सप्लाई करने बाली इस फेक्ट्री से मौके पर एक टैंकर में चार हजार लीटर संदिग्ध दूध भरा हुआ मिला जबकि कारखाने में कई लोग काम करते दिखाई दिए। पुलिस कार्यवाही के दौरान मुख्य आरोपी भागीरथ के साथ हरिओम शर्मा और राघवेंद्र उर्फ सोनू शर्मा मौके से फरार हो गए। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को मौके से गिरफ्तार आरोपियों के नाम राघवेंद्र उर्फ सोनू शर्मा निवासी दोनारी और रामू शर्मा निवासी सादिकपुर बताये है। टैंकर ड्राइवर राजकुमार शर्मा निवासी ओडेला को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस को नकली दूध बनाने की इस फैक्ट्री की तलाशी में न्यूट्रलप्लस पाम ऑयल के 124 भरे पीपे और 60 खाली पीपे मिले। इसके अलावा करीब 40 कट्टे स्किम्ड मिल्क पाउडर, करीब दो दर्जन खाली ड्रम, लिक्विड ग्लूकोस, दो बड़ी मशीनें, दो गैस चूल्हे, दो सिलेंडर, जनरेटर और अन्य सामग्री मिली। मोके पर बुलाई गई स्वास्थ्य बिभाग की टीम ने टैंकर और फैक्ट्री में रखे दूध के सैंपल गोदाम को सील कर दिया। टैंकर में भरे चार हजार लीटर संदिग्ध दूध को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जंगल में खाली करवाया। बताया गया कि यह धंधा पिछले कई महीनों से चल रहा था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button