बुलंदशहर

सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र दिए गए स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए ईओ नीतू सिंह और चेयरमैन ने वर्दी भी बांटी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शिकारपुर : नगर पालिका परिषद में स्वच्छता ही सेवा-2026 और सेवा संकल्प अभियान के तहत काम करने वाले सफाई प्रभारी कार्यवाहक सफाई नायक और सभी सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया उन्हें लगातार अच्छे काम के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए नगर पालिका ईओ नीतू सिंह और चेयरमैन राजबाला देवी ने सभी सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र दिए इस मौके पर ईओ नीतू सिंह, ने कहा कि सफाई मित्र ही स्वच्छ भारत मिशन की असली नींव है नगर को साफ और सुन्दर बनाने में उनका योगदान बहुत खास है इस दौरान सफाई मित्रों को सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया इनमें कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत, नमस्ते योजना पीपीई किट और सुरक्षा उपकरण वितरण, ई-श्रम कार्ड पंजीकरण, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना मुफ्त गैस कनेक्शन और पीएम स्वनिधि शामिल है सभी सफाई मित्रों को वर्दी भी बांटी गई ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button