पाकुड़

डीबीएल के अमीरजोला कार्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, सुरक्षित ड्राइविंग समेत वाहनों के सेफ्टी फीचर्स और नशामुक्त परिवहन पर जोर

Road safety awareness program held at DBL's Amirjola office; emphasis placed on safe driving, vehicle safety features, and substance-free transportation.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। डीबीएल के अमीरजोला कार्यालय परिसर स्थित वर्कशॉप में सीएसआर पहल के तहत ट्रांसपोर्टरों एवं चालकों के लिए सड़क सुरक्षा और सुरक्षित परिवहन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएसआर मैनेजर उमेश कुमार ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चालकों को नियमित सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण देने और वाहनों में आधुनिक सुरक्षा उपकरण बढ़ाने पर जोर दिया। एजीएम लायजन संजीव कुमार सिंह ने सुरक्षा से समझौता नहीं करने की अपील करते हुए सड़क पर चालक और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया। ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष संतोष रजक ने सड़क सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए वाहनों में सेफ्टी फीचर्स बढ़ाने की बात कही। उन्होंने खदान से साइडिंग के बीच प्रमुख स्थानों पर ब्रेथलाइजर लगाने की जानकारी दी, ताकि नशे में वाहन चलाने की जांच की जा सके। कार्यक्रम में डॉ. शमीम अख्तर और डॉ. संगम मिश्रा ने कोयला धूल से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान, इसके संभावित लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। मौके पर एचआर विभाग के रविंदर यादव एवं नृपेंद्र सिंह, ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य समेत बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर और चालक मौजूद रहे। कार्यक्रम में ‘जीरो हार्म’ के लक्ष्य के तहत सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button