बरेली
हरि नाम से गूंजीं गलियां, विश्व जागृति मिशन ने निकाली प्रभात फेरी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। 7 से 10 अक्टूबर तक MB इंटर कॉलेज में होने वाले सनातन सत्संग के प्रचार के लिए शनिवार को प्रभात फेरी निकली। जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर सिकलापुर, गंगापुर, कालीबाड़ी होते हुए काली देवी मंदिर तक गई।
फेरी का शुभारंभ देवेंद्र खंडेलवाल, संजय गर्ग, पवन अरोड़ा, राकेश गुप्ता ने किया। सत्संग में सुधांशु महाराज प्रवचन देंगे। अगली फेरी 4 अक्टूबर सुबह 7 बजे भोलेनाथ मंदिर, आलमगिरीगंज से निकलेगी।




