सिंगरौली

शादी का दबाव बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म

बरगवां पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली –जिले के बरगवां थाना पुलिस ने शादी का दबाव बनाकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की गंभीर धाराओं में अपराध कायम कर यह कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की प्रेस नोट के अनुसार, 18 वर्षीय पीड़िता (बदला हुआ नाम- सोनाली) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी मनोज कुमार पनिका (उम्र 20 वर्ष, पिता नेतलाल पनिका, निवासी खैराही, थाना माड़ा) उसकी चाची का रिश्तेदार है, जिसके कारण उसका घर आना-जाना था। पीड़िता का आरोप है कि 09 नवंबर 2025 को आरोपी बिना किसी को बताए चुपचाप उसके घर आया और शादी का दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म (गलत काम) किया। उस समय पीड़िता की उम्र 17 वर्ष 05 माह थी। इसके बाद भी आरोपी कई बार उसके घर आया और शादी का दबाव बनाकर जबरदस्ती की।
28 अगस्त 2026 को जब पीड़िता अपनी बुआ के घर पिपरा गई हुई थी, तब रात करीब 10.30 बजे आरोपी मनोज पनिका वहां भी पहुंच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बरगवां पुलिस ने अपराध क्रमांक 691/26 के तहत धारा 64(2)(m), 87, 332(बी) बीएनएस एवं 5l/6 पाक्सो एक्ट का मामला कायम कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने 02 अक्टूबर 2026 को आरोपी मनोज कुमार पनिका को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल सिंगरौली भेज दिया गया है। इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उप निरीक्षक रामचरण सतनामी, प्रधान आरक्षक आशीष द्विवेदी, आरक्षक अंकित सिंह और महिला आरक्षक चंचल भिड़े की सराहनीय भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button