शामली

पुलिस भर्ती की दौड़ में गिरे अभ्यर्थी की मौत।

 गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में चल रही थी भर्ती प्रक्रिया, पुरमाफीनिवासी 23 वर्षीय विवेक ने दौड़ के दौरान तोड़ा दम।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 झिंझाना। गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में चल रही पुलिस भर्ती की दौड़ में मंगलवार सुबह क्षेत्र के गांव पुरमाफी निवासी 23 वर्षीय विवेक पुत्र बालेंद्र अचानक अचेत होकर गिर गए। उन्हें तत्काल संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में तीन से नौ अक्टूबर तक पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जा रही है। मंगलवार सुबह विवेक भी दौड़ में शामिल हुए थे। दौड़ते समय अचानक वह गिरकर अचेत हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।पूर्व प्रधान बिजेंद्र कुमार ने बताया कि विवेक पढ़ने-लिखने में होशियार था और गांव में रहकर ही पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसके माता-पिता किसान हैं। दो भाई बहन में विवेक दूसरे नंबर पर था,विवेक की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। बुधवार दोपहर मृतक का शव गांव पुरमाफी पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद गमगीन माहौल में दोपहर को ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। विवेक की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। माता-पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button