मथुरा
वृंदावन में कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र की गौरा नगर कॉलोनी स्थित नाले वाले मार्ग पर सोमवार शाम कॉस्मेटिक एवं ब्यूटी पार्लर की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से दुकान में रखा करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने आग बुझाने वाले सिलेंडर और पानी की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार गौरा नगर कॉलोनी निवासी मोहन कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय रामनारायण कुशवाहा की श्रीजी ब्यूटी केयर एंड कॉस्मेटिक सेंटर नाम से दुकान है। सोमवार शाम अचानक दुकान से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग फैल गई और दुकान में रखा कॉस्मेटिक समेत अन्य सामान जलने लगा। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।



