बरेली
सनातन संस्कृति सत्संग आज से, एम.बी. मैदान में गूंजेंगे सुधांशु महाराज के प्रवचन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विश्व जागृति मिशन द्वारा चार दिवसीय सनातन संस्कृति सत्संग का शुभारंभ आज शाम 5 बजे एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में होगा। 7 से 10 अक्टूबर तक परम पूज्य सुधांशु जी महाराज प्रवचन देंगे। महामंत्री पवन कुमार अरोड़ा व प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल ने नगरवासियों से परिवार सहित पहुंचने की अपील की।
तैयारियों में संजय गर्ग, संदीप मेहरा, राजकुमार चोपड़ा, एम.एल. कालरा व अन्य पदाधिकारी जुटे रहे।


