बरेली
श्री हरि मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा व आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह पं. रमेश चंद्र तिवारी व सुनील शास्त्री ने पूजन-श्रृंगार किया। शाम को रवि छाबड़ा, संजय आनंद, पंकज, सचिन सेठी, सौरभ व विनोद भाटिया ने भजनों से प्रांगण को भक्तिमय किया। बाद में सामूहिक चालीसा, आरती व भंडारा प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष सुशील अरोरा, सचिव रवि छाबड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।



